1. जयगढ़ दुर्ग: इसे राजा मानसिंह (1589-1614) ने अपना खजाना छिपाने के लिए बनवाया था। पहले इसे "चिल्ह का टोला" कहते थे। मिर्जा राजा जयसिंह और सवाई जयसिंह ने इसका विस्तार किया। यहाँ विश्व की सबसे बड़ी तोप जयबाण रखी है और तोप बनाने का कारखाना भी है। 2. जालौर दुर्ग: यह सुवर्णगिरी पहाड़ी पर बना है। इसका निर्माण प्रतिहार नरेश नागभट्ट प्रथम ने करवाया था। अलाउद्दीन खिलजी ने 1308-1311 में यहाँ आक्रमण किया। यह अपनी विशाल बुर्जों के कारण बाहर से दिखाई नहीं देता। 3. जैसलमेर दुर्ग: 12 जुलाई 1155 को रावल जैसल ने इसकी नींव रखी। यह त्रिकूटाकृति का दुर्ग है जिसमें 99 बुर्जें हैं। यह पीले पत्थरों से बना है इसलिए स्वर्ण दुर्ग कहलाता है। दूर से देखने पर यह रेत में खड़े जहाज जैसा लगता है। यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट है।
Rajasthan के सभी Exams - REET, CET, Patwar, RAS की तैयारी के लिए Science, Current Affairs और नोट्स available by Rajasthan exam sathi