सूक्ष्मदर्शी क्या होता है? सूक्ष्मदर्शी एक ऐसा उपकरण है जिसकी सहायता से बहुत छोटी वस्तुओं को बड़ा करके देखा जाता है, जिन्हें हमारी नंगी आँखें नहीं देख पातीं। इसकी मदद से कोशिकाएँ (Cells), बैक्टीरिया, सूक्ष्म जीव देखे जाते हैं। सूक्ष्मदर्शी कैसे काम करता है? सामान्य Compound Microscope में 2 मुख्य लेंस होते हैं: 1. Objective Lens (वस्तु के पास वाला लेंस) स्लाइड पर रखा नमूना प्रकाश के साथ इस लेंस से होकर गुजरता है। ये लेंस छोटी वस्तु की बड़ी वास्तविक छवि बनाता है। 2. Eyepiece Lens (आँख के पास वाला लेंस) Objective द्वारा बनी बड़ी छवि को Eyepiece और बड़ा करके हमारी आँख तक पहुँचाता है। छोटी वस्तु → Objective से बड़ी छवि → Eyepiece से और बड़ी छवि → हमारी आँख 10X, 40X और 100X का क्या मतलब है? X का मतलब है आवर्धन (Magnification)। कुल Magnification = Eyepiece X Objective जैसे: Eyepiece 10X और Objective 40X है तो कुल = 10 x 40 = 400X यानी वस्तु 400 गुना बड़ी दिखेगी। क्या माइक्रोस्कोप से वायरस देख सकते हैं? सामान्य Light Microscope से नहीं। अधिकांश वायरस बहुत छोटे होते हैं, उन्हें देख...
Rajasthan के सभी Exams - REET, CET, Patwar, RAS की तैयारी के लिए Science, Current Affairs और नोट्स available by Rajasthan exam sathi