सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Madhya Pradesh History लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मदन महल किला जबलपुर - अकबर को 3 बार हराने वाली रानी दुर्गावती का इतिहास | Madan Mahal Fort Jabalpur

मदन महल किला (Madan Mahal Fort) - वीरांगना रानी दुर्गावती की वीरता का प्रतीक मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक विशाल ग्रेनाइट की चट्टान पर बना हुआ एक छोटा सा किला है - *मदन महल किला*। ये किला भले ही छोटा है, लेकिन इसका इतिहास बहुत बड़ा है। इसे मध्यप्रदेश और दुनिया का सबसे छोटा किला भी कहा जाता है। 1. मदन महल का इतिहास इस किले का निर्माण 11वीं शताब्दी (1116 ईस्वी) में गोंडवाना साम्राज्य के 37वें राजा मदन सिंह / मदन शाह ने करवाया था। ये किला राजा की माँ वीरांगना रानी दुर्गावती से जुड़ा हुआ है। यह किला असल में एक महल नहीं, बल्कि एक सैन्य चौकी (Watch Tower) था, जहाँ से पूरे जबलपुर और गढ़ा राज्य पर नजर रखी जाती थी। यह किला जमीन से करीब 500 मीटर की ऊँचाई पर बना है। यह भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) के अधीन है। 2. अकबर की सेना को 3 बार धूल चटाने वाली रानी दुर्गावती रानी दुर्गावती गोंडवाना की सबसे वीर रानी थीं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1524 को हुआ था। पति दलपत शाह की मृत्यु के बाद उन्होंने राज्य की बागडोर संभाली। अकबर से युद्ध: मुगल सम्राट अकबर गोंडवाना पर कब्जा करना चाहता था। उसने अपने सेनापति आस...