सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाड़मेर Rajasthan exam

श्री रणछोड़ायजी का : यह प्रमुख वैष्णव तीर्थ एवं हिन्दुओं का पवित्र धाम है। खेड़ में भूरिया बाबा तथा खेड़िया बाबा रेबारियों के आराध्य देव हैं। खेड़ मंदिर, मल्लीनाथ मंदिर : तिलवाड़ा में यह मंदिर मल्लीनाथ जी का समाधि स्थल है। ब्रह्मा का मंदिर आसोतरा : आसोतरा, बाड़मेर में ब्रह्मा का मंदिर स्थित है। इस मंदिर की मूर्ति स्थापना 1984 ई. में की गई। श्री नाकोड़ा : बालोतरा के पश्चिम में भाकरियाँ नामक पहाड़ी पर जैन मतावलम्बियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान। बाटाडू का कुआँ : बाड़मेर के बाटाडू गाँव में रावल गुलाबसिंह द्वारा निर्मित्त संगमरमर का कुआँ, जिसे 'रेगिस्तान का जलमहल' कहा जाता है। किराडू के मंदिर : बाड़मेर के हाथमा गाँव के निकट एक पहाड़ी के नीचे स्थित किराडू 10वीं व 11वीं शती के विष्णु व शिव मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। किराडू की स्थापत्य कला भारतीय नागर शैली की है। ये मंदिर 'राजस्थान का खजुराहो' के नाम से प्रसिद्ध हैं। सिवाणा दुर्ग : पँवार शासक वीर नारायण द्वारा निर्मित्त। किलोणगढ़ (बाड़मेर दुर्ग): सन् 1552 ई. में राव भीमोजी द्वारा निर्मित्त । सिवाणा दुर्ग : ...

बारां Rajasthan exam

बाराँ भण्डदेवरा शिवमंदिर, रामगढ़ : हाड़ौती का खजुराहो कहा जाने वाला यह मंदिर 10 वीं शताब्दी में मेदवंशीय राजा मलयवर्मा द्वारा निर्मित है। यह देवालय पंचायतन शैली का उत्कृष्ट नमूना है। इसे 'राजस्थान का मिनी खजुराहो' भी कहा जाता है। गड़गच्च देवालय, अटरू : इस मंदिर का निर्माण काल 10वीं शताब्दी के आसपास का माना जाता है। काकुनी मंदिर समूह : ये बारां जिले की छीपाबड़ौद तहसील में मुकुन्दरा की पहाड़ियों में परवन नदी के किनारे स्थित हैं। सीताबाड़ी : केलवाड़ा गाँव के निकट सीताबाड़ी में सीता व लक्ष्मण का प्राचीन मंदिर तथा वाल्मिकी मंदिर है। औंलिसीजी की बावड़ी : शाहबाद कस्बे (बाराँ) के पास दो बावड़ियाँ दर्शनीय हैं- औंलिसीजी की बावड़ी तथा तपसी की बावड़ी। शाहबाद दुर्ग : मुकुन्दरा पर्वतश्रेणी की भामती पहाड़ी पर परमारों द्वारा निर्मित दुर्ग। इसमें सावन भादों महल स्थित है। इसे चौहान राजा मुकुटमणिदेव द्वारा पुनर्निर्मित कराया गया। नाहरगढ़ : किशनगंज तहसील में दिल्ली के लाल किले की शैली में निर्मित दुर्ग। किले में नेकनाम बाबा की दरगाह स्थित है। शेरगढ़ (कोशबर्दन) दुर्ग : बाराँ में परवन नदी के किनारे...