Nikat Drishti Dosh kya hai निकट दृष्टि दोष क्या होता है? निकट दृष्टि दोष को अंग्रेजी में Myopia या Nearsightedness कहा जाता है। इसमें पास की चीजें साफ दिखाई देती हैं, लेकिन दूर की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं। जैसे दूर का बोर्ड, सड़क के निशान या दूर खड़े व्यक्ति का चेहरा। आँख में क्या होता है? हमारी आँख कैमरे की तरह काम करती है। किसी वस्तु से आने वाली रोशनी कॉर्निया और लेंस से होकर रेटिना पर फोकस होती है। रेटिना आँख के पीछे की रोशनी पकड़ने वाली परत है। सामान्य आँख में: प्रकाश किरणें रेटिना पर फोकस होती हैं - साफ दिखाई देता है। Myopia में: दूर की वस्तु से आने वाली किरणें रेटिना से पहले ही फोकस हो जाती हैं। इसलिए रेटिना पर धुंधली छवि बनती है। ऐसा क्यों होता है? आँख के गोले का सामान्य से थोड़ा लंबा हो जाना। कॉर्निया या लेंस की फोकस करने की शक्ति ज्यादा हो जाना। लक्षण क्या हैं? पास की चीज साफ, दूर की धुंधली। दूर देखने के लिए आँखें सिकोड़ना। बच्चों को बोर्ड पढ़ने में परेशानी। आँखों में तनाव या सिरदर्द। इलाज कैसे होता है? कौन सा लेंस लगता है? निकट दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए अव...
Rajasthan के सभी Exams - REET, CET, Patwar, RAS की तैयारी के लिए Science, Current Affairs और नोट्स available by Rajasthan exam sathi