BRICS संगठन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारत में BRICS 2026 समिट की तैयारी के बीच पीआईबी ने जानकारी दी है कि आज ब्रिक्स में कुल 11 देश शामिल हैं। ब्रिक्स में शामिल 11 देशों के नाम: आज ब्रिक्स में ये 11 देश सदस्य हैं - ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात। 11 देशों की ताकत कितनी है? सामूहिक रूप से, ये 11 सदस्य देश दुनिया की कुल आबादी के 49.5 प्रतिशत, वैश्विक जीडीपी के 40 प्रतिशत और विश्व व्यापार के 26 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये आंकड़े उनकी बड़ी जनसांख्यिकीय और आर्थिक क्षमता को दिखाते हैं। विस्तार से क्या फायदा हुआ? ब्रिक्स के विस्तारित सदस्य-समूह ने एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका तक इसकी भौगोलिक पहुँच को भी व्यापक बना दिया है। यह विविधता बड़े बाजारों, प्राकृतिक संसाधनों, तकनीकी क्षमताओं और विकास के विभिन्न अनुभवों को एक साझा मंच पर लेकर आती है।
Rajasthan के सभी Exams - REET, CET, Patwar, RAS की तैयारी के लिए Science, Current Affairs और नोट्स available by Rajasthan exam sathi