Rajasthan CET New Exam Date 2026-27 घोषित: 12वीं लेवल 1 से 3 दिसंबर और Graduation लेवल 16 से 18 जनवरी को, RSSB अध्यक्ष आलोक राज का बड़ा ऐलान
राजस्थान CET की नई परीक्षा तिथियां घोषित, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म* राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test - CET) की नई परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जिसका लंबे समय से इंतजार था, अब वह घड़ी आ गई है। अब CET पास करने के बाद ही आप राजस्थान की 11 बड़ी भर्तियों में शामिल हो पाएंगे। *RSSB अध्यक्ष आलोक राज का संदेश - क्या कहा?* राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज जी ने X (Twitter) पर पोस्ट करके बताया कि - > "समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल (12वीं स्तर) और स्नातक स्तर (Graduation Level) की परीक्षा तिथियों पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है।" उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को तैयारी का पूरा समय मिले, इसलिए तिथियां पहले ही घोषित की जा रही हैं। बोर्ड की पूरी कोशिश है कि परीक्षाएं पारदर्शी और नकल-मुक्त आयोजित की जाएं। *CET की नई परीक्षा तिथियां 2026-27 (Of...