1. महलों की नगरी उदयपुर को कहते हैं, तो जल महलों की नगरी डीग (भरतपुर) को कहा जाता है।
2. जयपुर के महल:
हवा महल - 5 मंजिला (शरद मंदिर, रतन मंदिर, विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर, हवा मंदिर)। 1799 में सवाई प्रतापसिंह ने बनवाया। वास्तुकार लालचंद कारीगर। इसमें 953 झरोखे और 365 खिड़कियाँ हैं। आकृति भगवान कृष्ण के मुकुट जैसी है।
आमेर का महल - मानसिंह ने 1592 में हिन्दू-मुस्लिम शैली में बनवाया। बिशप हैबर ने कहा था "मैंने केमलीन में जो देखा और अल ब्रह्मा के बारे में जो सुना उससे भी बढ़कर ये महल हैं"।
सिटी पैलेस / चन्द्रमहल - वर्तमान में राज परिवार का निवास। इसी में दुनिया के सबसे बड़े दो चाँदी के पात्र रखे हैं जिनमें गंगाजल रखा जाता था। अतिथि सेवा के लिए मुबारक महल माधोसिंह ने मुगल, राजपूत, यूरोपीय शैली में बनवाया, अब म्यूजियम है।
जलमहल - गर्भावती नदी को रोककर मानसागर झील में मानसिंह ने बनवाया। पास में कनक वृंदावन और फूलों की घाटी है।
एक जैसे नौ महल - माधोसिंह ने अपनी 9 रानियों के लिए नाहरगढ़ में बनवाए।
3. उदयपुर के महल:
जगमंदिर पैलेस (1743-46 में जगत सिंह द्वितीय ने बनवाया), जगनिवास महल, राजमहल (उदयसिंह ने पिछोला झील किनारे बनवाया, राजस्थान का सबसे ऊँचा और विशाल महल), फतेहप्रकाश महल में राणा प्रताप का भाला रखा है।
4. जोधपुर / बीकानेर / जैसलमेर के महल:
उम्मेद भवन (छीतर पैलेस) जोधपुर - छीतर पत्थर से बना होने से छीतर पैलेस कहते हैं, राजस्थान का सबसे बड़ा रिहायशी महल। उम्मेदसिंह ने 1929 में अकाल राहत कार्य के तहत बनवाया।
लालगढ़ पैलेस बीकानेर - गंगासिंह ने पिता लालसिंह की स्मृति में बनवाया, यहाँ अनूप संस्कृत लाइब्रेरी और सार्दुल संग्रहालय है।
बादल महल जैसलमेर - 1884 में सिलावटों ने बनवाया, 5 मंजिला, ताजिया टॉवर दर्शनीय।
5. भरतपुर / अलवर / टोंक / सवाई माधोपुर:
डीग के महल - डीग का पुराना नाम दीर्घपुर था। महाराजा सूरजमल ने बनवाए, महलों और फव्वारों के लिए प्रसिद्ध।
सावन-भादो महल, गोपाल महल - डीग में ही हैं।
सरिस्का पैलेस अलवर - 1902 में जयसिंह ने ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की यात्रा के लिए बनवाया।
मुबारक महल टोंक - बड़ेकुएं के पास, पूर्णतः इस्लामिक शैली में। पूरे भारत में केवल यहीं बकरा ईद पर ऊँट की बलि दी जाती है।
जोगी महल / सुपारी महल - रणथंभौर में स्थित।
🌍 अक्षांश, देशांतर और ग्रहण Mock Test - 48 Q प्रश्न 1 / 48 स्कोर: 0 लोड हो रहा है... अगला ➡️ 🎉 टेस्ट समाप्त! फिर से शुरू करें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें