मानव शरीर के अंग: फेफड़े, लीवर, गुर्दा, छोटी-बड़ी आंत की संरचना और कार्य | Human Body Organs in Hindi
राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानव शरीर के प्रमुख अंगों की संरचना और कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। यहाँ नोट्स सरल भाषा में दिए गए हैं।
1. फेफड़े (Lungs) की संरचना
फेफड़े श्वसन तंत्र का मुख्य अंग हैं। दायाँ फेफड़ा 3 लोब से और बायाँ फेफड़ा 2 लोब से मिलकर बना है। मुख्य कार्य ऑक्सीजन को शरीर में पहुँचाना और CO2 को बाहर निकालना है।
2. यकृत / जिगर (Liver) की संरचना
यह शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। दायाँ खंड बड़ा और बायाँ खंड छोटा होता है। पित्त का निर्माण, प्रोटीन निर्माण और विटामिन A, D, E, K, B12 का भंडारण इसका मुख्य कार्य है।
3. आमाशय (Stomach) की संरचना
यह भोजन का अस्थायी भंडारण करता है और भोजन को मथकर काइम बनाता है। गैस्ट्रिक रस स्रावित कर पाचन में मदद करता है।
4. गुर्दे / वृक्क (Kidneys) की संरचना
रक्त को शुद्ध करना, मूत्र का निर्माण करना और शरीर में जल एवं लवण संतुलन बनाए रखना गुर्दे का मुख्य कार्य है।
5. छोटी आंत (Small Intestine) और बड़ी आंत (Large Intestine)
छोटी आंत में भोजन का रासायनिक पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण होता है। बड़ी आंत पानी एवं लवणों का अवशोषण करती है और अपशिष्ट को मल के रूप में बाहर निकालती है।
नीचे सभी चित्र क्रम में लगाए गए हैं:
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें